बलरामपुर, जून 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन को लेकर स्थानीय लोगों, कर्मचारियों और बुद्धिजीवियों में बढ़ती चिंता के बीच शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में विद्युत वितरण खंड बलरामपुर के अधिशासी अभियंता का घेराव किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने नहर बालागंज पूरब टोला विद्युत उपकेंद्र से चित्रगुप्त मंदिर रोड तक गुजर रही हाईटेंशन लाइन को तत्काल हटाने अथवा भूमिगत कराने की मांग उठाई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मार्ग के दोनों ओर घनी आबादी है। इसी रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान मंदिर एवं चित्रगुप्त मंदिर आते-जाते हैं, जबकि सड़क पर बच्चों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। यह भी पढ़ें- डोरंडा चौक पर बिजली विभाग की लापरवाही से मंडरा...