हजारीबाग, अप्रैल 15 -- हजारीबाग । भगवान चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव को लेकर छठ तालाब मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। संध्या आरती के बाद हुई इस बैठक में समाज के गणमान्य लोग, युवा और आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 अप्रैल को प्राकट्योत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और आतिशबाजी का आयोजन होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों के बीच जिम्मेदारियां बांटी गईं। यह भी पढ़ें- धूम धाम से मना राधा गोविंद मंदिर का स्थापना दिवस सह पोईला बैशाख उत्सव यह भी पढ़ें- सिजुवा बस्ती में बहेगी भक्ति की बयार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...