आरा, अक्टूबर 10 -- आरा। निज प्रतिनिधि चित्रांश समिति की बैठक डॉ. केएन सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी चित्रगुप्त पूजनोत्सव 23 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दौरान गरीब महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण, संस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ. एवीसहाय, डॉ. बालाजी, डॉ. विवेक, डॉ. राजीव, डॉ.तारकेश्वर शरण सिन्हा, यमुना प्रसाद, सतेन्द्र जी, संतोष जी, अहमद, डॉ. ब्रिजेश जी एवं कुमार निर्मल उपस्थित थे। कार्यक्रम में पद्मश्री भीम सिंह भावेश(सामाजिक कार्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में ), चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. शालिनी सिन्हा, डॉ. विपुल कुमार (नेहरू नगर आरा ), डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अ...