सीवान, अप्रैल 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में रविवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बना डाला। चोरी की इस घटना में सोने का आभूषण सहित तीन लाख रुपये की नकदी की चोरी करने की बात बतायी जा रही है। इस मामले में पीड़ित गृहस्वामी प्रिंस यादव ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया गया है कि प्रिंस यादव का परिवार शहर के चित्रगुप्त नगर में रहता है। रविवार को प्रिंस यादव घर के सभी सदस्यों के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रेमहाता गए थे। इधर सोमवार को जब घर लौटे तो पाए कि मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर में रखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पुलिस मामले की जांच पड़ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.