प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। कायस्थ पाठशाला की गवर्निंग काउंसिल की साधारण सभा की बैठक रविवार को केपी कम्युनिटी में आयोजित की गई। इस मौके पर केपी ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह ने पार्षद सुनीता दरबारी, जौनपुर के नामित पार्षद पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, कानुपर के नामित पार्षद राजेश श्रीवास्तव को शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। पार्षद सुनीता दरबारी के प्रयास से नगर निगम की ओर से करबला चौराहे का नाम बदलकर चित्रगुप्त चौराहा रखे जाने का स्वागत किया गया। इस निर्णय से कायस्थ पाठशाला का मान बढ़ेगा। बैठक में केपी ट्रस्ट के प्रस्तावों को ध्वनिमति से पारित किया गया। दिवंगत न्यासधारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विजय शंकर लाल, एसडी कौटिल्य, अनिल कुमार श्रीवास्तव, कौशलेंद्र नाथ सिंह, रवि श्रीवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.