सहरसा, जून 30 -- सहरसा। चित्रगुप्त कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक नया बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हुई। बैठक में मंदिर परिसर एवं भवन को सुरक्षित रखने, संगठन मजबूती पर बल दिया गया। वहीं चोरी गए चाबी के कारण नए ताले की खरीद का निर्णय लिया गया। आगामी कार्यकारिणी की बैठक 26 जुलाई को करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष रमण की अध्यक्षता में बैठक में अमित प्रकाश, ए के गुड्डू, परिमल किशोर, इंद्रकांत, राजेश कुमार, जीवन वर्मा, सामंत कुमार, निलेश श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा, अमिताभ कुमार व अन्य थे। यह भी पढ़ें- कमला बैरेज पर्णकुटी मंदिर की नयी कार्यकारिणी गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...