मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन के सभागार में शनिवार को मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन चित्रांश अजय नारायण सिन्हा व काजी मोहम्मदपुर थाना के इंस्पेक्टर नवलेश आजाद, डॉ. ब्रजेश श्रीवास्तव, महामंत्री प्रो. अजय कुमार श्रीवास्तव, संयोजक राकेश सम्राट तथा संगठन मंत्री सतेन्द्र कुमार 'पिंकू' ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सीय परामर्श लिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष चक्रधर सिन्हा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, संजीव कुमार रमण, अधिवक्ता मनोज कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, उदय नारायण सिन्हा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...