मिर्जापुर, मई 24 -- मिर्जापुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन का 46 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। श्री चित्रगुप्त अखाड़ा एवं पीठ के जिला संयोजक आनन्द श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर पर पूजन अर्चन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के बाद मिष्ठान वितरण किया गया। इसके बाद 124 वर्ष प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर बरियाघाट पर भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजा हवन आदि करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के लम्बी आयु की प्रार्थना की गई। चित्रगुप्त मंदिर पर मुख्य अतिथि एड दिलीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप श्रीवास्तव ने केक काटा। इस मौके पर आनन्द श्रीवास्तव,पंकज श्रीवास्तव,एडवोकेट सुशील श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, अमित सिन्हा, सुधांशु, नरेंद्र, पंकज, राजेश, प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव,करुणा निधान, ज...