गाजीपुर, मार्च 14 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के चित्रकोनी सिहानी मुख्य मार्ग की हालत अत्यंत जर्जर हो गई है। यह सड़क दिलदारनगर को आसपास के कई गांवों से जोड़ती है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने इन गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग गड्ढों में फंसकर गिर भी जाने से चोटिल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। इस पर चित्रकोनी के ग्राम प्रधान समसुलहोदा, सिहानी के ग्राम प्रधान अरशद, संतोष गुप्ता और अमन कुमार ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं कर...