चित्रकूट, जनवरी 26 -- चित्रकूट। संवाददाता बरगढ़ कस्बे में तीन दिन पहले कारोबारी के बेटे की अगवाकर हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। मृतक के पिता कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी ने 15 दिन में न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री आवास के सामने परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उनको कहना है कि मुख्य आरोपित इरफान के सिर्फ पैर में गोली मारी गई है। यह न्याय नहीं है। उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई थी। बरगढ़ के रहने वाले कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के 13 वर्षीय बेटे आयुष की गुरुवार शाम को अगवाकर गला घोट हत्या कर दी गई थी। आयुष का शव पड़ोस के ही मकान में किराए पर रहने वाले इरफान अंसारी व कल्लू उर्फ साहबे ईमान के यहां पानी की हौद में दबा मिला था। इस जघन्य हत्याकांड में शामिल कल्लू को पुलिस ने मु...