प्रयागराज, अगस्त 9 -- चित्रकूट से प्रतापगढ़ और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अब कानपुर में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे बोर्ड ने कानपुर-चित्रकूट और कानपुर-प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों के विलय को मंजूरी दे दी है। विलय के बाद 14123/24 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूटधाम कर्वी एक्सप्रेस 24 कोच के साथ चलेगी। ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से बांदा, अतर्रा, घाटमपुर, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी और चिलबिला होते हुए प्रतापगढ़ पहुंचेगी। कोचों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को अधिक सीटें मिलेंगी। इससे चित्रकूट, बांदा, लखनऊ और प्रतापगढ़ के बीच आवागमन के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...