चित्रकूट, जून 15 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में सोमवती अमावस्या पर आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। स्थानीय के अलावा देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु पतित पावनी मंदाकिनी में डुबकी लगा रहे है। रामघाट से लेकर भगवान कामदनाथ दरबार तक इस कदर भीड़ उमड़ी है कि यूपी-एमपी प्रशासन का संभालना मुश्किल हो रहा है। मेला क्षेत्र में प्रभु श्रीराम और भगवान कामदनाथ के जयकारे गूंज रहे है। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है।पुरुषोत्तम मास के समापन के साथ ही सोमवती अमावस्या की वजह से इस बार लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ धर्मनगरी पहुंची है। धर्मनगरी में एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी। यूपी-एमपी प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा ...