चित्रकूट, अगस्त 29 -- चित्रकूट। यूपी एमपी में हो रही जोरदार बारिश से भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में शुक्रवार की रात से मंदाकिनी नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर रामघाट में खतरे के निशान से करीब सात मीटर ऊपर पहुंच गया है। जिसके चलते रामघाट समेत निचले इलाके के कई मोहल्ले में लोगों के मकान के भीतर पानी घुस गया है। कई जगह मकान डूब गए हैं। यूपी एमपी प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने में लगा है। एमपी इलाके में बीती शुक्रवार की देर रात से जोरदार बारिश शुरू हो रही है। इसी तरह यूपी क्षेत्र में भी बारिश का दौर चल रहा था। शनिवार को सुबह मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ। करीब एक घंटे के भीतर ही रामघाट में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर निकल गई। आनन फानन में यूपी एमपी प्रशासन सतर्क हुआ। प्रशासन ने नदी के निचले इ...