चित्रकूट, मार्च 15 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी के एसडीएम कालोनी में संचालित राजकीय बाल सुधार गृह से रविवार को तड़के करीब तीन बजे एक बाल अपचारी भाग निकला। वह हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे चोरी के मामले में पकड़े जाने के बाद पिछले महीने लाया गया था। बाल अपचारी के भागने की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे एएसपी सत्यपाल सिंह ने पूरे मामले की जानकारी ली। पिछले महीने 13 फरवरी को चोरी के मामले में पकड़े जाने के बाद बाल अपचारी को यहां बाल सुधार गृह लाया गया था। बताते हैं कि रविवार को तड़के करीब तीन बजे मौका पाकर बाल अपचारी फरार हो गया, जबकि बाल सुधार गृह में तैनात कर्मचारी सोते रह गए। बाल अपचारी के फरार होने के बाद बाल सुधार ग्रह में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए है। जानकारी मिलने क...