लखनऊ, सितम्बर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस दिन चित्रकूट में अचानक बाढ़ आई, उस समय वह बलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थे। सूचना मिलते ही उन्होंने लखनऊ से डीजी पीएसी को निर्देश देकर एसडीआरएफ और पीएसी की अतिरिक्त फ्लड कंट्रोल कंपनियों को तत्काल चित्रकूट रवाना कराया। उन्होंने ये बातें रविवार को चित्रकूट में बाढ़ का निरीक्षण करने के दौरान कहीं। यह भी पढ़ें- 2017 से पहले आपदा पीड़ितों को राहत के नाम पर सूखा ब्रेड मिलता रहा : योगी आदित्यनाथबाढ़ राहत की तैयारी मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय जिले में एसडीआरएफ की केवल एक कंपनी तैनात थी, लेकिन अगले दो से तीन घंटे के भीतर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पीएसी की फ्लड यूनिट की कुल आठ कंपनियां राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं और युद्ध स्तर पर अभियान चलाया गया। उसी ...