चित्रकूट, मार्च 31 -- चित्रकूट। संवाददाता पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव में मंगलवार को बागेन नदी में नहाते समय डूबने से दो मासूमों की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में डूबे दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बड़ी बखरी निवासी गोविंद राजपूत का 10 वर्षीय बेटा विकास, नवलकिशोर राजपूत का 12 वर्षीय बेटा शिवम के अलावा गगन व विमल मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बागेन नदी के चकरेही घाट पर नहाने गए थे। चारों लोग नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक विकास व शिवम गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। दोनों को डूबता देख गगन व विमल नदी से बाहर निकले और दौड़कर घर पहुंचे। दोनों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन, ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने नदी में डूबे विकास और शिवम क...