चित्रकूट में तेज रफ्तार ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
चित्रकूट, अगस्त 15 -- चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र स्थित झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह बालापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद भागने के चक्कर में ट्रेलर ने एक अन्य बाइक में भी टक्कर मारी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में दाखिल कराया गया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मवईकला निवासी शिवशंकर का 18 वर्षीय बेटा संदीप अपने दोस्त 20 वर्षीय रोहित पुत्र अवधनरेश निवासी सुरौंधा के साथ बाइक से शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सुरौंधा से मऊ की तरफ जा रहा था। दोनों लोग बालापुर मोड़ स्थित धर्मकांटा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मारते हुए बाइक सवार दोनों दोस्तों को रौंद दिया। संदीप औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.