चित्रकूट, मई 26 -- चित्रकूट, संवाददाता। पहाड़ी थाना क्षेत्र के साईंपुर में सोमवार की आधी रात घर में सो रहे युवक को जगाने के बाद पास ही में कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले। युवक का शाम को ढाबा संचालक से किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ था। घटना की जानकारी पाकर फील्ड यूनिट टीम के साथ एसपी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।साईंपुर निवासी 45 वर्षीय बाबूलाल यादव का सोमवार की देर शाम करीब 10 बजे किसी बात को लेकर गढ़ीघाट मोड़ के पास संचालित ढ़ाबा संचालक से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद बाबूलाल अपने घर चला आया। वह घर में सो रहा था। आधी रात करीब 12 बजे कुछ लोग पहुंचे और उसे चारपाई में सोते समय जगाया। वहीं घर के समीप ही ले ज...