चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट के मठ और मंदिर चोरों के निशाने पर हैं। इस बार चोर पुरानी लंका तिराहा भरत घाट के पास स्थित हनुमान मंदिर से चांदी के तीन मुकुट और कुंडल चोरी कर ले गए। चोरों ने शुक्रवार रात गर्भगृह के चैनल का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बता दें कि सात दिन पहले ही भरत मंदिर का ताला तोड़कर चोर चांदी के आठ मुकुट चुरा ले गए थे। पुलिस अभी तक इसका खुलासा नहीं कर पाई है। सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र में पुरानी लंका तिराहा भरत घाट के पास दक्षिणमुखी मनोकामना हनुमान मंदिर है। शु्क्रवार की शाम पूजा-पाठ के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए। देर रात चोर मंदिर के मुख्य गेट के साथ ही गर्भगृह के चैनल में लगा त...