चित्रकूट प्रसंग पर आधारित श्री रामचरितमानस पाठ सम्पन्न
हापुड़, मई 3 -- मोहल्ला चाह डिब्बा में नितिन कुमार सिंहल के आवास पर श्री रामचरितमानस का भक्ति भाव से पाठ आयोजित किया गया। कथा व्यास रामकेश सिंह ने श्रद्धालुओं को चित्रकूट प्रसंग में भरत मिलन का मार्मिक वर्णन सुनाया, जिसे सुनकर उपस्थित जन भाव-विभोर हो उठे। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा की धारा प्रवाहित होती रही। इस अवसर पर भूपेन्द्र कुमार, अजय गोयल, पल्लवी, सुधीर गोयल, जगदीश शर्मा, अखिलेश मित्तल, रितेश बंसल, महेंद्र कुमार, अंकित गोयल, आशीष बंसल, राजबीर सिंह, सीता राम, हरि कुमार, परमात्मा शरण, राजेन्द्र मित्तल, अनिल बंसल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया। यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा पाठ के बाद हुआ भंडारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.