लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उप्र डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के चित्रकूट नोड में 75 हेक्टेयर भूमि का आवंटन पत्र भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक मनोज जैन को सौंपा। चित्रकूट डिफेंस नोड में बीईएल लगभग Rs.562.5 करोड़ रुपये का निवेश कर अत्याधुनिक राडार तथा वायु रक्षा प्रणालियों की उन्नत विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इकाई प्रदेश में रक्षा विनिर्माण अवसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक आधार के विस्तार को नई गति प्रदान करेगी। यह पहल उत्तर प्रदेश को रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में एक सशक्त और विश्वसनीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मध्य भारत में रणनीतिक रूप से स्थित चित्रकूट नोड अपनी उत्कृष्ट ला...