अयोध्या, अप्रैल 26 -- अयोध्या। मसौधा ब्लाक के मैनुद्दीनपुर गांव निवासी चित्रकूट के जिला जज राकेश कुमार यादव ने शॉटपुट (गोला फेंक) और डिस्कश थ्रो (चक्का फेंक) प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है। चित्रकूट के जिला जज ने लखनऊ के जेटीआरआई में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय न्यायिक सेवा खेलकूद प्रतियोगिता- 2026 में उपलब्धि हासिल की है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के न्यायिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में जिला जज के प्रथम स्थान पाने पर रविवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजन राय ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला जज ने कहा कि मेनहत और लगन से किए गए कार्य में निश्चित सफलता मिलती है। यह भी पढ़ें- अनुशासन में रहकर ईमानदारी से करें अपने कर्त्तव्यों का पा...