चित्रकूट, जुलाई 22 -- चित्रकूट। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के देवांगना घाटी में एयरपोर्ट के पास जंगल में दोस्त के सामने युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को युवती अपने किशोर दोस्त के साथ जंगल घूमने गई थी। तभी तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। खुद को वन विभाग के कर्मचारी बताकर तीनो युवकों ने युवती व उसके दोस्त से जंगल में आने की वजह पूछी। इसके बाद युवती के दोस्त को दो युवकों ने पकड़ लिया। फिर बारी-बारी से दो युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चार टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे 17 वर्षीय दोस्त के साथ बाइक से देवांगना घाटी की तरफ घूमने गए थे। घाटी के मोड़...