वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी। चित्रकूट के एक व्यक्ति का बैग गुरुवार को सिटी स्टेशन के पास ऑटो में छूट गया था। सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर की मदद से उसका बैग मिल सका। सेंटर के प्रभारी उप निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि कैमरे की मदद से आधे घंटे में बैग वापस कराया गया। बैग में आई टेस्टिंग मशीन, मेडिकल रिकॉर्ड्स आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...