अमरोहा, मार्च 8 -- शहर में कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच शनिवार को आवारा कुत्तों ने शहर निवासी चित्रकार जुहैब खान की मां को काटकर जख्मी कर दिया। वहीं मोहल्ला गुजरी में व बसावन गंज में भी आवारा कुत्तों ने सात-सात लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। सभी पीड़ितों को शहर सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। गंभीर हालत के दो मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। मोहल्ला अफगानन निवासी चित्रकार जुहैब खान की करीब 60 वर्षीय मां शीरीन खान शनिवार सुबह लगभग 11 बजे अपने घर से मोहल्ले में ही बने दूसरे मकान को जा रही थीं। रास्ते में आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर उनके पैर को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। दौड़कर आए परिजन उन्हें कुत्ते से बचाकर शहर सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन ल...