रिषिकेष, मार्च 20 -- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूक करने हेतु चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। चित्रकला में अंशिका गौड व रूकमणी ने प्रथम व निबंध प्रतियोगिता में आरूषी कैंतूरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला परिसर में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी सोच, जागरूकता एवं रचनात्मकता को चित्रों एवं निबंध के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। चित्रकला में प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मॉडल स्कूल ढालवाला की छात्रा रूकमणी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय, अंश ने तृतीय स्...