सोनभद्र, सितम्बर 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कलक्ट्रेट सभागार में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को चित्रों के माध्यम से रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट चित्रों का चयन किया। कंपोजिट विद्यालय काचन, म्योरपुर के मुकेश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। कंपोजिट विद्यालय खैरही कला, चतरा की कनक तिवारी द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय रौप, रॉबर्ट्सगंज की काजल तृतीय रहीं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शित कर...