मुरादाबाद, नवम्बर 26 -- संविधान दिवस के अवसर पर मूंढापांडे के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर नगली में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं मूल्यों पर आधारित विविध और आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. हरनंदन प्रसाद ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह बच्चों का चयन किया गया, जिनमें सोफिया प्रथम, आयशा नूर द्वितीय, प्रांशी तृतीय व हुमैरा, नीलम व आकाश को प्रधानाध्यापक डॉ. हरनंदन प्रसाद ने सांत्वना पुरस्कार दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.