पलामू, मई 24 -- सतबरवा। पलामू के सतबरवा थाना परिसर में रविवार को बकरीद त्यौहार को लेकर बैठक कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के साथ ईद- उल-अजहा का त्योहार मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई संबंधित बैठक में थाना क्षेत्र अंतर्गत जहां पर भी नमाज अदा की जाती है, वहां पर प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था चुस्त रखने का निर्णय लिया गया। अंचल निरीक्षक राजेश यादव ने विधि-व्यवस्था के बारे जानकारी ली और अपील की कि कोई भी अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे। जिला पार्षद प्रतिनिधि अजय उरांव, सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार, मनीष कुमार, अनिल सिंह, भोला महतो, पूर्व मुखिया शंभू उरांव, रघुराई कोटराय, बसंत महतो, विनय सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, प्रदीप सिंह आदि ने भी विषय रखा। यह भी पढ़ें- बकरीद सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं, माहौल बिगाड़न...