चित्रकला प्रतियोगिता में नैंसी और छवि ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। गोरैया दिवस की पूर्व संध्या पर समाधान विकास समिति की ओर से नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अशरफ खान मेँ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में नैंसी और छवि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापिका यामिनी मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष 20 मार्च को गौरैया दिवस मनाते हैं। जिसका उद्देश्य जैव विविधता और पारिस्थितिकी संतुलन में गौरैया के महत्व पर प्रकाश डालना है। नन्ही चिड़िया दुनिया के अनेक देशों में पाई जाती है। वर्ष 2010 से निरंतर गौरैया दिवस मना रहे हैं। समिति की अध्यक्षा उर्मिला देवी ने बताया कि गौरैया गौरैया करंट या तीव्र ध्वनि की चपेट में आने से विलुप्त होती जा रही है। मोबाइल रेडिएशन की वजह से मादा गौरैया की प्रजनन क्षमता भी प्रतिकूल प्रभावित हो रही है। कार्यक्रम से समाधान विकास समिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.