सीतापुर, जनवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब के द्वारा बुधवार को उजागर लाल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस व प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के 14 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद प्रधानाचार्य देवेंद्र पांडेय ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। गणितज्ञ एस. रामानुजन की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि गणित के क्षेत्र में भारत के गणितज्ञों ने जो भी कार्य किए हैं, वह पूरे विश्व में उत्कृष्ट हैं। उन्होंने कहा कि गणित में जीरो की देन हमारे भारत के गणितज्ञों की देन है। विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक व कार्य...