कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- भारत के उज्ज्वल भविष्य, विकसित राष्ट्र की संकल्पना तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में 'सेवा संकल्प अभियान-मेरे सपनों का भारत'प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। इसके अंतर्गत कक्षा पांच से आठ तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते हुए देश की तस्वीर बनाने का काम करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों और रेखाओं के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। 'मेरे सपनों का भारत...