औरैया, फरवरी 26 -- फफूंद, संवाददाता। कस्बा स्थित बचपन स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में नन्हें विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को अपनी कल्पनाशक्ति और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना था। प्रतियोगिता में कक्षा एक के छात्र शौर्य प्रताप ने आकर्षक चित्र बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूकेजी के हिमांशु द्वितीय तथा आयुष तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल ने बच्चों की कल्पनाशीलता, रंग संयोजन और प्रस्तुति के आधार पर परिणाम घोषित किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. कुमार ने कहा कि चित्रकला बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे उनकी सृजनात्मक क्षमता को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.