पाकुड़, जनवरी 27 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में नालसा के डॉन योजना पर जागरूकता अभियान के दौरान आयोजित चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। पीडीजे ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नालसा के डॉन योजना पर नशा के खिलाफ चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से भाग लेकर जागरूकता का सन्देश दिया गया था। जिसमें उत्कृष्ट छात्राओं को आज गणतंत्र दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र, पुरस्कार,देकर सम्मानित किया गया। कहा कि कोई भी जगह चाहे कैसी भी हो सही ढंग से सजाकर उसे खूबसूरत बनाया जा सकता है उन्होंने प्रतिभागियों को क...