फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- नूंह। राजकीय मिडिल स्कूल आटा खंड इंडरी में स्वच्छता चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त दलवीर सिंह ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के महत्व के प्रति विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को जागरूक करना तथा शौचालयों के नियमित उपयोग और रखरखाव को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीसी दलवीर सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जन-भागीदारी से चलने वाला अभियान है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांव-गांव में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि स्वच्छता को लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.