रामनगर, दिसम्बर 21 -- रामनगर। शांतिकुंज कल्याण समिति ने चित्रकला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका शुभारंभ रविवार को लखनपुर स्थित पर्वतीय सभा के सभागार में समिति अध्यक्ष रोहित बिष्ट व संरक्षक गणेश जोशी ने किया। सीनियर वर्ग में मनस्वी मनराल पहले, ललित बोरा दूसरे, जिया नैनवाल ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में रिया खुल्बे प्रथम, गौरांश उप्रेती द्वितीय, हिमांशी पपनै ने तीसरा स्थान पाया। सब जूनियर में सुहानी वर्मा ने पहला स्थान पाया। यहां हेम पांडे, नवेन्दु जोशी, पूरन पांडे धर्मपाल डंगवाल, प्रदीप पांडे, नवीन तिवारी, संतोष पपनै, आनंद पांडे, रमेश बिष्ट, चंद्रशेखर पंत, जितेंद्र पांडे, पंकज सती, केएन जोशी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.