चित्तौड़गढ़, मई 11 -- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर लक्ष्मीपुरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के आगर निवासी गोविंद सिंह और झालावाड़ जिले के रहने वाले शेर सिंह व धर्मराज के रूप में हुई है। तीनों मजदूरी का काम करते थे और निम्बाहेड़ा में किराए पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वे पास के गांव में काम खत्म करने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा ...