देवघर, जनवरी 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना के चित्तोलोढ़िया गांव में मैदान बचाओ अभियान के तहत रविवार को सैकड़ों युवाओं का जुटान हुआ । इस अभियान का उद्देश्य खेल के मैदान को ट्रैक्टर और ट्रक द्वारा नुकसान पहुंचाने से बचाना और बच्चों व युवाओं के लिए सुरक्षित खेल का क्षेत्र सुनिश्चित करना था। अभियान में लखन मंडल, दयानंद कुमार, राजू सिंह, दरोगा मंडल, इंद्रजीत राणा, चुनचुन राणा, उत्तम राणा, प्रमोद सिंह सहित गांव के बड़े और छोटे नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मैदान की सुरक्षा के लिए मार्ग तय किया और ट्रैक्टर तथा अन्य भारी वाहन के आगमन को रोकने के लिए चौकसी बरती। इस मौके पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि खेल के मैदान की रक्षा के लिए वे लगातार एकता और संघर्ष बनाए रखेंगे। स्थानीय नेताओं और बुजुर्गों ने बच्चों के भविष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.