जामताड़ा, अप्रैल 7 -- मिहिजाम। चित्तरंजन के आर-7 मार्केट क्षेत्र में सोमवार को एक 25 वर्षीय युवती ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि युवती ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे इलाज के लिए केजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद शोक का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.