सिद्धार्थ, मार्च 26 -- डिड़ई, हिन्दुस्तान संवाद। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के मनिकौरा नानकार गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिला। बुधवार सुबह ससुराली शव का अंतिम संस्कार करने घाट पर लेकर पहुंचे थे। शव को चिता पर लिटाया जाता इससे पहले पिता की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।संतकबीरनगर जिला के दुधारा थाना क्षेत्र के गंगइचा गांव निवासी राजेश कुमार की पुत्री खुशबू की शादी 2024 में शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के मनिकौरा नानकार गांव निवासी नरेश पुत्र केशवराम के साथ हुई थी। मंगलवार रात खुशबू का शव घर के अंदर फंदे के सहारे कुंडी से लटकता मिला तो कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव क...