फतेहपुर, मार्च 29 -- जाफरगंज। कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव के पास शुक्रवार दोपहर हुए पिकअप हादसे का दर्दनाक मंजर कुरौली गांव में छाया हुआ है। शनिवार को सात शवों के अंतिम संस्कार के बाद रविवार को हादसे में इलाज के दौरान जान गंवाने वाली गांव की दो बुजुर्ग महिलाओं के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। यमुना घाट और गांव के खेतों में उठती चिताओं की लपटों के बीच हर आंख नम थी और हर चेहरा उसी खौफनाक मंजर को याद कर सिहर रहा था, जिसने पूरे गांव की खुशियां छीन लीं। शाम होते-होते चिता की आग ठंडी पड़ी तो ऐसा लगा कि अपनों की यादें इन चिताओं की आग में सिमट गई। रविवार सुबह करीब दस बजे 77 वर्षीय सुंदी देवी का अंतिम संस्कार यमुना घाट पर किया गया। वहीं, 75 वर्षीय मैकी का अंतिम संस्कार गांव के खेतों में किया गया। परिजन जब उन्हें अंतिम विदाई दे ...