गिरडीह, मई 1 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के चितरोकुरहा गांव में बुधवाररात भक्ति जागरण कार्यक्रम के साथ ही तीन दिवसीय शतचंडी अनुष्ठान का समापन हो गया। उक्त भक्ति कार्यक्रम में पहुंची मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाकर लोगों को झुमाया। छुम छुम छन न न... बाजै मईया पांव पैजनिया, मुझे लेके चलो ना खाटू जी मेले में, वहां बैठे हैं मेरे श्याम, सखी मैं खाटू जाऊंगी, काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है, राम आएंगे आएंगे राम आएंगे, मेरे झोपड़ी का भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे आदि गीतों पर लोग झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान रुक रुक हुई बारिश से आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसमें बाधा होने के बाद भी लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे हुए थे। मौके पर समाजसेवी प्रदीप राय, दिलीप राय उर्फ दीपू, अजय राय, राजेश गोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.