देवघर, मार्च 11 -- चितरा प्रतिनिधि चितरा कोलियरी क्षेत्र स्थित दुखिया बाबा के सान्निध्य में आगामी 27 मई से 4 जून तक श्रीश्री 1008 महा विष्णु यज्ञ का विराट अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार आध्यात्मिक अनुष्ठान में देश के विभिन्न हिस्सों से शंकराचार्य, कथा वाचक, भजन गायक, बंगला बाउल कलाकार सहित कई प्रतिष्ठित धार्मिक हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन रात्रि में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया जाएगा। वहीं यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ यज्ञ का संपादन कराया जाएगा। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिदि...