देवघर, अप्रैल 24 -- चितरा प्रतिनिधि आगामी 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को लेकर चितरा कोलियरी स्थित एटक ट्रेड यूनियन कार्यालय में गुरुवार को अहम बैठक की गई। अध्यक्षता केशव नारायण सिंह ने की, जिसमें यूनियन नेता व सदस्य शामिल हुए। बैठक की शुरुआत पार्श्व गायिका आशा भोसले समेत यूनियन के दिवंगत नेताओं व कर्मठ कार्यकर्ताओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रख की गई। उपस्थित सभी लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर योगदान को याद किया। उसके बाद यूनियन द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान एरिया सचिव पशुपति कोल ने घोषणा करते हुए कहा कि मजदूर दिवस के अवसर पर भव्य सभा आयोजित की जाएगी तथा जागरूकता रैली निकाली जाएगी। कहा कि मजदूर दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि मजदूरों के अधिकारों और सम्मान की लड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.