देवघर, जुलाई 2 -- चितरा,प्रतिनिधि। चितरा इंटर महाविद्यालय में इंटरमीडिएट (11वीं) की नियमित कक्षाओं का शुभारंभ हो गया। पहले दिन नए छात्र-छात्राओं का परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही गणित, भौतिकी, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास एवं समाजशास्त्र विषयों की कक्षाएं भी संचालित की गईं। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नित्यानंद राय ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति गंभीरता से जुड़ने और नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जयप्रकाश कॉलेज में इंडक्शन मीटिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...