देवघर, मई 4 -- चितरा, प्रतिनिधि। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर चितरा कोलियरी स्थित बाबा दुखिया शिव मंदिर प्रांगण में यज्ञ समिति चितरा कोलियरी ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ का 45 वां विराट आयोजन आगामी 27 मई से 04 जून 2026 तक धूमधाम से आयोजित की जाएगी। विश्व कल्याण की भावना से आयोजित इस महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत 26 मई की संध्या 7 बजे गंधादिवास से होगी, जबकि 27 मई की सुबह 5:30 बजे भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यज्ञाचार्य के रूप में देवघर के विद्वान पंडित संजय मिश्रा अनुष्ठान का संचालन करेंगे। आयोजन के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। जिसमें मुख्य रूप से काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु...