देवघर, मई 27 -- चितरा प्रतिनिधि बकरीद पर्व व चितरा कोलियरी में आयोजित होने वाले श्रीश्री-1008 महाविष्णु यज्ञ सह मेला को लेकर बुधवार को चितरा थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी विपिन कुमार ने किया। इस दौरान पुलिसबल व सुरक्षा जवानों ने चितरा बाजार, कोलियरी क्षेत्र, विभिन्न चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों तथा मेला परिसर के आसपास भ्रमण कर लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस जवानों ने पैदल मार्च करते हुए ग्रामीणों को संदेश दिया कि पर्व व मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, अफवाह फैलाने अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर विकास...