देवघर, अप्रैल 3 -- चितरा प्रतिनिधि चितरा थाना में नव पदस्थापित थाना प्रभारी विपिन कुमार ने गुरुवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर निवर्तमान थाना प्रभारी विकास पासवान भी उपस्थित थे। उन्होंने नए थाना प्रभारी को पदभार सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...