देवघर, अप्रैल 1 -- चितरा। चितरा के ठाढ़ी पैक्स में धान बेचने वाले किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां 74 किसानों को अब तक उनके धान का भुगतान नहीं मिल पाया है, वहीं दूसरी ओर 60 किसानों की प्रविष्टि अब तक नहीं हो सकी है। इससे किसानों में भारी नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है। बता दें कि पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने के बाद करीब एक माह में 132 किसानों से 1710 क्विंटल धान खरीदारी की गई है। जिसमें मात्र 58 किसानों को ही पैसे का भुगतान हुआ है। 74 किसानों के धान का पैसा भुगतान अब तक किया नहीं गया है। किसानों का कहना है कि उन्होंने निर्धारित समय पर पैक्स में धान की आपूर्ति कर दी थी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनके खाते में राशि नहीं पहुंची है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को दैनिक जरूरतों और खेत...