देवघर, दिसम्बर 26 -- चितरा। चितरा कोलियरी समेत पूरे इलाके में बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने आम जन-जीवन के साथ कोलियरी गतिविधियों को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अहले सुबह से ही चितरा कोलियरी, बाजार क्षेत्र और आसपास के गांवों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और सड़क यातायात की रफ्तार थम सी गई। शीतलहर के प्रकोप से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड से बचाव के लिए चितरा कोलियरी क्षेत्र में जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। सुबह और शाम के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर ठंड का सबसे अधिक असर देखा जा रहा है। कोलियरी में कार्यरत मजदूरों को सुबह की शिफ्ट में अत्यधिक ठंड और कोहरे के बीच काम करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के ...